कन्नौज, अप्रैल 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते माह परचून की दुकान में हुई चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव मतौली निवासी गोपाल त्रिवेदी पुत्र दिनेश चन्द्र त्रिवेदी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि विगत 24 मार्च की देररात चोरों ने उसकी परचून की दुकान को निशाना बना दिया और हजारों का सामान पार कर दिया। अगले दिन सुबह जानकारी मिलते ही गोपाल ने डायल 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। घटना को लेकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.