कानपुर, मार्च 6 -- चकेरी। अहिरवां में सिगरेट के रुपये मांगने पर दबंगों ने परचून दुकानदार को पीट दिया। बीच बचाव करने आयी दुकानदार की वृद्ध मां को भी आरोपितों ने पीटा। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। अहिरवां निवासी प्रकाश कुमार साहू परचून दुकानदार हैं। उनके अनुसार बीती एक मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी इलाके के रिंकू साहू अपने भाई अभिषेक साहू के साथ नशे में दुकान पर आया और सिगरेट लेने लगा। सिगरेट देने के बाद जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपित गाली गलौज कर धमकाने लगा। विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें पीटने लगा शोर शराबा होने पर प्रकाश की मां बीच बचाव करने आईं तो आरोपितों ने उन्हें भी धक्का देकर पीटा। लोगों के जमा होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवा...