परचून दुकानदार युवक की सर्पदंश से मौत
बांदा, अगस्त 28 -- पैलानी। थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में दोपहर के समय परचून दुकानदार को सर्प ने डस लिया। पहले परिजन झाड़फूंक में लगे रहे, जब हालत बिगड़ी तो जसपुरा सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पैलानी डेरा निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रमेश साहू शुक्रवार को थाने के सामने खुली अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। वहीं पर बोरी के नीचे बैठे जहरीले सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। परिजनों ने पहले उसकी झाड़फूंक कराई फिर आराम न मिलने पर तुरंत जसपुरा सीएचसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा संतोष साहू ने बताया कि उसकी दुकान पैलानी थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.