गंगापार, अप्रैल 27 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर पुलिस चौकी अंतर्गत चिरौड़ा चौराहे पर रुदापुर गांव निवासी विनय यादव चिरौड़ा चौराहे पर में परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर भोजन करने घर चले गए। लगभग दो घंटे बाद वापस लौटकर जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था।जांच करने पर गल्ले में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और हजारों रुपये का सामान गायब है। सोमवार सुबह थानापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल किया। यह भी पढ़ें- गन्ना सेंटर के पास खोखे में चोरो ने हाथ किया साफ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.