पीलीभीत, जून 8 -- पूरनपुर। रविवार को एक युवक परचून की दुकान में रख पर्स चोरी कर भाग गया। दुकानदार महिला के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। तब तक युवक बैग लेकर फरार हो गया। नगर के मोहल्ला कायस्थान में मौजूद एक परचून की दुकान पर पहुंचा युवक पहले ताक झांक करता रहा। उसने दुकान में रख पर्स चोरी कर लिया और फरार हो गया। युवक को पर्स उठाते देख दुकान स्वामी महिला शोर शाराबा करने लगी। इससे आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। तब तक युवक पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में ढाई हजार रुपए थे। चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी लगी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...