बहराइच, जनवरी 21 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनहा में किराना की दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई । इससे उसमें रखा हजारों का सामान खाक हो गया। पीड़ित रामावती पत्नी गया प्रसाद ने बताया कि रखा समान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने से खाद्य पदार्थ, तेल, अनाज आदि हजारों का सामान जल गया। उसका कहना है कि बैंक से लोन लेकर दुकान खोला गया था। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जांच कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.