लखनऊ, फरवरी 11 -- सर फोटो है -मंगलवार देर रात शॉर्ट सार्किट से दुकान में लगी आग -दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू लखनऊ, संवाददाता। अहियागंज में मंगलवार देर रात एक परचून की दुकान में शॉर्ट सार्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन की एक गाड़ी मौका पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। टेढ़ी बाजार रकाबगंज निवासी मुजम्मिल की अहियागंज में परचून की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:00 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात पड़ोसियों ने उन्हें दुकान आग लगने की जानकारी दी। आग लगने की सूचना पर वह फौरन दुकान पहुंचे। वहां देखा कि पड़ोसी और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.