बरेली, अप्रैल 2 -- मीरगंज। गुगई में गांव के नवाब खां की घर से लगी परचून की दुकान है। बुधवार की रात में दस बजे नवाब खां दुकान बंद कर घर में चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। रात के दो बजे दुकान का धुआं घर में घुसने पर सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन जाग गए। दुकान में आग से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फट रही थीं। परिजनों ने सब्बल से शटर उठाकर देखा। दुकान में रखा सामान धूं धूं कर जल रहा था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दुकान में लगी आग बुझाई। आग से दुकान में रखे साठ हजार रुपये एवं लाखों का सामान चल कर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.