फिरोजाबाद, मई 3 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डंडियामई गांव में शनिवार की रात एक परचून की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान एवं बाइक जलकर राख हो गई। सुभाष भारद्वाज निवासी डंडियामई की गांव में परचून की दुकान है। वह शनिवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान की दीवार की ईंटें तोड़कर अंदर आग लगा दी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान में आग देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी आग को देख हैरत में पड़ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के आगे उनकी एक नहीं चली। आग से दुकान में रखा किराना सामान, नकदी, फर्नीचर, बाइक सहित लाखों रुपये का मा...