बदायूं, मार्च 11 -- कुंवरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कसेर गांव में परचून की दुकान पर सामान लेने गए युवक पर गांव के ही पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। आरोप है कि लोहे के कड़े से किए गए वार में युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कसेर के रहने वाले सुशांत कुमार पुत्र स्व. धीरज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव की एक परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान वहां मौजूद चमन पुत्र राजेंद्र ने पीछे से उस पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद चमन और उसके पिता राजेंद्र पुत्र चंद्रपाल ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.