परचून की दुकान पर गई बालिका से दुष्कर्म की कोशिश
गंगापार, मई 26 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। एक बालिका परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार उसे अन्दर घसीट ले गया। बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका शोर मचाकर दुकानदार के चंगुल से बची। भाग कर घर आयी और परिजनों को आप बीती बताई। तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित पास्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की बारह वर्षीय बालिका 20 मई की रात नौ बजे गांव में स्थित परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि दुकानदार बालिका को दुकान के अन्दर घसीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें और दुराचार का प्रयास करने लगा। बालिका शोर मचाते हुए वहां से भागी। घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती बताई। पीड़िता की मां के उलहना देने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.