बरेली, अप्रैल 15 -- शीशगढ़। क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान का ताला काटकर चोर नगदी और सामान चुरा ले गए। दुकानदार ने घटना की तहरीर शीशगढ़ थाने में दी है। गांव रुस्तमनगर (ऊंचागांव) निवासी आजम ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले आए थे। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे दस हजार रुपये, सामान समेत इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। वह मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी। जल्दी चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.