गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। नूरपुर गांव में पांच अप्रैल की रात परचून कारोबारी को गोली मारने की घटना में मसूरी पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम में पुलिस अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि नूरपुर निवासी उमेश कुमार ने छह अप्रैल को मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि पांच अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनके पिता शिवकुमार घर में बनी परचून की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला मिंटू उर्फ पिकेष अपने साथियों शुभम व क्रिस के साथ आया और दुकान के सामने खड़े होकर गाली-गलौच करने लगा। उनके पिता शिवकुमार ने गाली-गलौच का विरोध करते हुए उन्हें जाने को कहा...