गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े परचून कारोबारी के घर का ताला तोड़कर 7.86 लाख रुपये की नकदी और लगभग 15 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। वारदात 22 जनवरी दोपहर की है। कारोबारी और उनकी पत्नी नोएडा में अपनी दुकान पर थे और बेटा स्कूल गया था। जब बेटा स्कूल से वापस लौटा तब घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परचून कारोबारी कुलदीप अग्रवाल खोड़ा कालोनी में रहते हैं। उनके अनुसार सुबह आठ बजे उनका बेटा स्कूल गया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ नोएडा सेक्टर-22 स्थित अपनी दुकान पर चले गए। दोपहर को उनका बेटा स्कूल से लौटा तो उसने घर का ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत पड़ोसी के मोबाइल से फोन कर बताया कि घर की अलमारी खुली पड़ी है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। दोनों तुरंत घर पहुंचे। कुलदीप ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.