परचून कारोबारी के घर से चोरी के 1.70 लाख बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 29 -- हरदोई। रेलवेगंज निवासी परचून के थोक कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई नकदी के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 1.70 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में पहले भी 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम बरामद की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई की रात पंकज अग्रवाल के घर से नकदी चोरी हुई थी। उनकी घर में ही परचून की थोक दुकान है। जांच में दुकान पर काम करने वाले कुलदीप, दिव्यांशू और शोभित के नाम सामने आए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस ने मंगलवार को लक्ष्मी देवी पत्नी अंकित तिवारी निवासी सहवादपुर बेनीगंज, बीना शुक्ला पत्नी रामवली शुक्ला निवासी बेल्हा टड़ियावां और प्रियांशु शुक्ला पत्नी अजय शुक्ला निवासी धन्नुपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.