पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- पिथौरागढ़। धारचूला में पुलिस ने एक परचुन की दुकान से कच्ची शराब पकड़ी। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान अन्नू वर्मा के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर पुलिस ने डीडीहाट में राजेंद्र सिंह, नाचनी पुलिस अनिल गोरखा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...