पाकुड़, जनवरी 3 -- परगनैत नियुक्ति वादों का निष्पादन, दो परगनैतों को मिली नियुक्ति - धोवाडंगाल में नारायण टुडू व मोहनपुर में मिसिर टुडू होंगे परगनैत... पाकुड़, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में लंबित परगनैत नियुक्ति से संबंधित वादों का निष्पादन करते हुए हिरणपुर अंचल अंतर्गत परगना महाल धोवाडांगाल एवं परगना महाल मोहनपुर में परगनैत की नियुक्ति की गई। इस क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ साइमन मरांडी ने परगना महाल धोवाडांगाल के परगनैत पद पर नारायण टुडू तथा परगना महाल मोहनपुर के परगनैत पद पर मिसिर टुडू को औपचारिक रूप से सनद प्रदान की गई। बताया गया कि परगना महाल धोवाडांगाल के अंतर्गत कुल 26 ग्राम, जबकि परगना महाल मोहनपुर के अंतर्गत कुल 33 ग्राम सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि परगनैत का पद ग्राम प्रधान से उच्चतर पद है ...