अलीगढ़, जुलाई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता एनसीईआरटी द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता एवं दक्षता आधारित परख सर्वे में राष्ट्रीय एवं राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एससीईआरटी में अलीगढ़ जनपद की परख टीम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ वी के पांडेय एवं संयुक्त निदेशक एससीईआरटी डॉ. पवन सचान द्वारा प्रदान किया गया।नोडल टीम का नेतृत्व कर रहे डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता आराध्य उपाध्याय ने बताया कि कक्षा छह में, उदित स्तर प्राप्त करने एवं कक्षा 3 एवं 9 में उदय स्तर प्राप्त करने पर यह सम्मान मिला है। परख सर्वे वर्ष 2024 में जनपद के कुल 120 विद्यालयों में 3504 छात्रों पर आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- अगले साल होने वाले परख सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू आगामी सर्वे वर्ष 2027 में पुनः कराया जाएगा। परख टीम में सह नोडल के रूप...