वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार शाम दस मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान मॉक ड्रिल का रोमांचपूर्ण प्रदर्शन भी किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान तैयारियों को परखना था। बरेका में ब्लैकआउट शुक्रवार शाम 6 बजे शुरू हुआ जो 10 मिनट तक चला। ब्लैकआउट के बाद हवाई हमले और आपातकाल के दौरान भवनों में फंसे हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा बाहर घायल हुए व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें अस्पताल या सुरक्षित स्थान पर भेजने का प्रदर्शन किया गया। बमबार्डिंग होने और एलपीजी, तेल और लकड़ी की आग तथा भवनों के विभिन्न तलों पर लगी आग को बुझाने का सफल मॉक ड्रिल किया गया। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में ऊपरी मंजिल से घायलों को टू पैरलल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.