काठमांडू, अप्रैल 14 -- नेपाल के नवनिर्वाचित और सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत आने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आधिकारिक निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही वह नेपाल के नए प्रधानमंत्रियों द्वारा पद संभालने के बाद सबसे पहले भारत का दौरा करने की दशकों पुरानी कूटनीतिक परंपरा को बरकरार रखेंगे। बता दें कि बालेंद्र शाह को नेपाल में बालेन शाह के नाम से जाना जाता है।भारत यात्रा की तैयारी नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए बताया- नेपाल सरकार ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, और दोनों देशों के विदेश मंत्रालय अब इस यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि कार्यभार संभालने के बाद नई दिल्ली का यह दौरा पीएम शाह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.