मथुरा, मार्च 31 -- बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को फूल बंगला बनाने की परंपरा टूट गई। सोमवार को ठाकुरजी का फूल बंगला नहीं बना। फूल बंगला महोत्सव के दूसरे ही दिन मंदिर में फूलों से विशेष श्रृंगार नहीं किया गया। सुबह मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि आज ठाकुरजी का मनमोहक फूल बंगला दर्शन होगा। उल्लेखनीय है कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कामदा एकादशी रविवार से भव्य फूल बंगला महोत्सव प्रारंभ हुआ था, जो कि आगामी 12 अगस्त तक मनाया जाना है, लेकिन सोमवार को दूसरे दिन ही फूल बंगला नहीं बन पाया। यह देखकर बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों के साथ-साथ दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु भी दंग रह गये। गर्भ गृह से बाहर जगमोहन में सिंहासन के ऊपर ही मात्र कुछ फूलों की सजावट की गई। ऐसा पहली बार हुआ जब ठाकुरजी फूल बंगला में विराजमान नहीं हुए। मंदिर सेव...