औरैया, मार्च 2 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला जोधा में होली के अवसर पर पारंपरिक फाग गायन का भव्य आयोजन किया गया। गांव के प्राचीन शिव धाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देर शाम तक फाग की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। विशेष बात यह रही कि नोएडा में डीएसपी पद पर तैनात दलवीर सिंह यादव अपने पुत्र आईपीएस मृदुल यादव के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ फाग में सहभागिता की। बड़े प्रशासनिक पद पर होने के बावजूद दलवीर सिंह यादव हर वर्ष होली पर अपनी ससुराल नगला जोधा आकर परंपराओं को निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने साउंड सिस्टम के साथ पारंपरिक फाग गाकर समा बांध दिया, जिससे माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों पुरानी फाग गायन की परंपरा आज भी जीवित है और युवा पीढ़ी भी इसम...