परंपरा और संस्कृति को सहेजने के साथ बच्चों को शिक्षित भी करें : केपी सोरेन
सराईकेला, जून 21 -- राजनगर । राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाड़ेडीह गांव के गमदेसाई टोला में राजोत्सव के अवसर पर छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।केपी सोरेन ने शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में छऊ कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.