किशनगंज, मई 12 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड अंतर्गत कस्वाकलियागंज पंचायत में परंपरागत ग्रामीण पूजा प्रत्येक वर्षो की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को ग्राम पूजा स्थल में आयोजित की गई। जिसे लेकर सुबह से ही ग्राम पूजा स्थल में चहल-पहल शुरू था। अनुष्ठान की पूरी तैयारी ग्रामीणों द्वारा की गई। अनुष्ठान स्थल पर परंपरा के तहत 32 कोटी देवी-देवताओं का अलग अलग पूजा स्थलों पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा प्रसाद का भोग का चढ़ावा जाता है। ग्राम पूजा स्थल पर बजरंगबली पूजा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया, जहां एक लम्बी ध्वज स्थापित की गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा रामायण पाठ सुबह सात बजे से प्रारंभ किया गया जिसे रात्रि 12 बजे के पहले पाठ पूर्ण कर ली जाएगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : परंपरागत वार्षिक ग्राम पूजा अनुष्ठान में उमड़ी भीड़ आयोजित ग्रामीण पूजा में म...