दरभंगा, मार्च 3 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान बाजार के उच्च विद्यालय खेल मैदान में सोमवार की रात परंपरागत रूप से जनसमूह की उपस्थिति में होलिका दहन किया गया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं के समूह ने अपनी पुरानी रीति-रिवाज और नियमानुसार होलिका की पूजा-अर्चना की और होलिका के छल का दर्शन किया। इस दौरान समाज के सभी वर्गों के लोगों ने होलिका की आग से विभिन्न प्रकार की आस्था से जूड़ी रस्मों को पूरा किया। इस बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले शाम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं पूरे दिन का उपवास रख गाय के गोबर से बने पारंपरिक बरकुला और होलिका की माला होलिका दहन स्थल पर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मौके पर मनोज अग्रवाल, विनय टिवड़ेवाल, आनंद खेतान, संदीप टिबड़ेवाल, प्रवीण कानोडिया, श्रवण भालोटिया सहित दर्जनों गणमान्य थे।

हिंद...