हाथरस, फरवरी 3 -- सिकंदराराऊ। शब-ए-बारात व महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर सोमवार को कोतवाली पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजय कुमार ने की तथा संचालन कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि शिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाली संकीर्तन यात्रा को लेकर उसके आयोजन की अनुमति लेने के दौरान आयोजक अपने वालियंटरो की सूची भी साथ में सौंपे। जिसको लेकर यात्रा के दौरान किसी भी सामाजिक तत्व के उसमें शामिल होने की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दे सकें। वहीं उन्होंने संकीर्तन यात्रा आयोजकों से आह्वान किया है। कि वह डीजे को कम आवाज में बजायें तथा उसकी ऊंचाई भी मानक के अनुरूप रखें जिस रास्ते में कोई दुर्घटना ना हो सके। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.