रामगढ़, जनवरी 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पिछले दिनों रजरप्पा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। पुलिस की ओर से विसर्जन जुलूस के डीजे जब्त करने और श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना पर विभिन्न संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने इस कार्रवाई को सनातन संस्कृति पर कुठाराघात बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। दीपक मिश्रा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि वर्षों से चले आ रहे परंपरागत और तय विसर्जन मार्ग को पुलिस की ओर से अचानक अवरुद्ध करना ही भगदड़ जैसी स्थिति की मुख्य वजह बना। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के बाद 14 हिंदुओं की गिरफ्तारी से शहर का माहौल खराब हो सकता है और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.