दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रो. हरिनारायण सिंह ने कहा कि जहां डिजिटल मीडिया ने सूचना के प्रसार को लोकतांत्रिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर इसने परम्परागत पत्रकारिता की विश्वसनीयता, प्रासंगिकता और आर्थिक स्थिरता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। परंपरागत पत्रकारिता के समक्ष कई चुनौतियां हैं। वे सोमवार को दोनार में वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित 'डिजिटल युग में परम्परागत पत्रकारिता की विश्वसनीयता' विषयक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास ने समाज के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं रही। डिजिटल मीडिया ने जहां सूचना के प्रसार को लोकतांत्रिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर इसने परम्परागत पत्रकारिता की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.