संतकबीरनगर, जून 18 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मेंहदावल थाने पर क्षेत्र के सभी ताजियादारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने की।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने शासन के निर्देशों से सभी ताजियादारों को अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ताजिया की ऊंचाई जमीन से लेकर 12 फुट से अधिक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का जुलूस पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही निकाला जाएगा तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएं साथ ही सभी आयोजकों एवं ताजियादारों से ...