आरा, जनवरी 15 -- -गंगा घाटों पर भीड़, स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने किया दान पुण्य -जिले के कई स्थानों पर लगा मेला, बच्चों और महिलाओं की भीड़ आरा, निज प्रतिनिधि दान-पुण्य का प्रतीक मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को शहर समेत जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह जल्दी उठकर शुभ मुहूर्त और पुण्यकाल में लोगों ने स्नान किया और सूर्य देव की उपासना की। इसके बाद गरीबों व पंडितों को तिल, चावल, गुड़ व खिचड़ी में उपयोग होने वाली सामग्री दान की। भगवान विष्णु की पूजा कर घर में सुख, शांति व समृद्धि की कामना भी की गयी। स्नान के बाद लोगों ने चूड़ा-दही, गुड़ और आलू दम की सब्जी खायी। घरों में तिल और गुड़ के लड्डू बनाये गये थे। साथ ही बच्चों ने पतंग उड़ाई और खूब मौज-मस्ती की। इधर, कई स्थानों पर युवाओं ने बधार में जाकर चने का साग भी खाया। बता दें कि चने का सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.