सिद्धार्थ, मार्च 22 -- बांसी। क्षेत्र में ईद का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। एक माह का रोजा पूरा होने के बाद ईद का पर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने नमाज अदा कर पूरे विश्व में अमन शांति के लिए दुआ की। शनिवार की सुबह कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बाारिश होने की वजह से समाज के लोगों ने नजदीकी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों को सेवई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ईद का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर के पटेलनगर और नरकटहा ईदगाह पर इंतजाम किया गया था। परंतु सुबह से ही बारिश होने के कारण मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई। सुबह से ही एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ शुभेंदु सिंह, कोतवाल मृत्युंजय पाठक पुलिस बल के साथ नगर में गश्त करते रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.