सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे में सोमवार को होली और रमजान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कस्बे के लोगों के साथ सात्विक मैरेज हाल में बैठक की। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि लोगों को परंपरागत तरीके से त्योहार मनाना है। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसका ध्यान रहे। नशा न करें व नशा करके वाहन न चलाएं। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी है। अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों एवं खुराफात करने वालों के साथ पुलिस कड़ाई से निपटेगी। खुराफातियों को पुलिस प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है। उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज को निर्धारित मापदंड के अनुसार ही बजाएं। बैठक में ढेबरुआ थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, बढ़नी चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.