मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा और तीन दिवसीय मेले के मद्देनजर कोतवाली बिलारी में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमेटी और देहात की शाखों के अध्यक्ष के अलावा शोभायात्रा से संबंधित लोग मौजूद रहे, इस दौरान कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप मलिक ने सभी से शोभायात्रा के बारे में जानकारी की और उनसे समस्याओं के बारे में भी पूछा। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शोभायात्रा परंपरागत तरीके से ही निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को शोभायात्रा के संबंध में कोई समस्या हो तो उन्हें बताएं, इसका वह समय रहते समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा की देहात क्षेत्र से भी शोभायात्रा नगर की शोभायात्रा में शामिल होती है। मिल क्षेत्र से आने वाली शोभायात्रा गांधी मूर्ति से नगर की शोभायात्रा में शामिल होती है। शाहबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.