परंपरागत तरीके से निकला अलम का जुलूस
सिद्धार्थ, जून 24 -- बांसी। सातवीं मोहर्रम के मौके पर मंगलवार की शाम कस्बे में अलम का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सातवीं मोहर्रम पर अलम का जलूस पटेलनगर वार्ड में डहर के पास स्थित प्राचीन इमामबाड़ा से निकाला गया। जलूस इमामबाड़ा से निकलकर सभी इमाम चौक होते हुए शास्त्रीनगर, बगहवा कोमर पहुंचा। इसके बाद जुलूस विभन्नि चौक से होते हुए पंजतन पाक की दरगाह के पास वाले इमाम चौक पर पहुंचा। यहां से कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। अलम के जलूस में पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी, बाबा अज़ीमुल्ला ख़ान, सभासद अकबर अली, परवेज़ अहमद, इनामुल्लाह ख़ान, पिन्नी शाह, बदरे आलम, बच्चू शाह, मकसूद अली शाह, करम हुसैन, इब्राहिम शेख, शमशाद अली, करीम शेख, नसीम अंसारी सहित काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सातवीं म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.