गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर। जिले में सोमवार की देर रात 2264 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने शुभ मुहूर्त में रात्रि 12:50 बजे से 02:02 बजे के बीच परंपरागत ढंग से संवत जलाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के प्रमुख चौराहों, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्ज्वलित की। होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के नवाबगंज, नवाब साहब का फाटक, झंडातर, नखास, चीतनाथ, स्टीमरघाट, मिश्रबाजार, महुआबाग, आमघाट, लंका, सकलेनाबाद, गोराबाजार, सिंचाई विभाग सहित दर्जनों स्थान पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन कराने जाने के दौरान लोग ढोल नगाड़े पर नाचते गाते रहे। देर रात तक अबीर गुलाल उड़ाए और उल्लास व उत्साह के साथ होलिका दहन किया। संवेदनशील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.