पयागपुर में लेखपालों का कार्य बहिष्कार
बहराइच, अगस्त 22 -- पयागपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा पयागपुर के लेखपालों ने भी अध्योध्या के लेापाल पर हुई कार्रवई के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में नहीं हैं, लेकिन किसी कर्मचारी पर कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, शिकायत के उद्देश्य और आपसी रंजिश की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने अयोध्या प्रकरण से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते झूठी शिकायतों से कर्मचारियों का उत्पीड़न हो सकता है। कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन, दाखिल-खारिज, भूमि पैमाइश समेत राजस्व कार्य प्रभावित रहे। यह भी पढ़ें- अयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.