पयागपुर में पंचकोशी यात्रियों के लिए भंडारा
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। पंचकोशी यात्रा में दूसरे पड़ाव के पहले पयागपुर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें मां कामाख्या के साधक वनवासी बाबा के सानिध्य में प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का महीना है। काशी में इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। शिव की नगरी में लोगों की सेवा करने का विशेष महात्म्य होता है। पंचकोशी यात्रियों की सेवा ईशसेवा के समान है। पयागपुर में 18 जून से सात दिवसीय श्रीशिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यह भी पढ़ें- पयागपुर में पंचकोशी तीर्थयात्रियों के लिए चल रहा भंडारा यह भी पढ़ें- श्री शिव शक्ति महायज्ञ में पूजा -अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.