पयागपुर में पंचकोशी तीर्थयात्रियों के लिए चल रहा भंडारा
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में पंचक्रोशी यात्रा के क्रम में दूसरे पड़ाव के पहले पयागपुर में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भंडारा चल रहा है। मां कामाख्या के साधक वनवासी बाबा के सानिध्य में चल रहे भंडारे में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।इस अवसर पर बनवासी बाबा ने कहा की पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु के पूजा अर्चना करने का महीना है। इस महीने में काशी में तो इसका फल कई बढ़ कर मिलता है। उन्होंने कहा कि शिव की नगरी में उनके अराध्य भगवान विष्णु भगवान राम का पूजन अर्चन करने से जो फल मिलता है वही फल लोगों की सेवा करने से भी मिलता है। पंचकोशी यात्रा कर रहे लोगों की सेवा करना भी भगवान का सेवा करना ही है। पयागपुर में 18 जून से सात दिवसीय हवनात्मक श्रीशिव शक्ति महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विविध धार्मिक अनुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.