सासाराम, मार्च 21 -- राजपुर, एक संवाददाता प्रखंड के अमरपुर बाल स्थित प्रसिद्ध पयहारी जी धाम में वार्षिक उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम कलाकारों द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत महेश्वर दास त्यागी जी महाराज के नेतृत्व में गुरु पूजा के साथ हुई। गुरु पूजा के बाद सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से आए सैकड़ों पैयहारी श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। समाजसेवी धीरेंद्र यादव ने बताया कि वार्षिक उत्सव पर भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हर साल किया जाता है। सत्संग के बाद रात में क्षेत्रीय कलाकार मोहित मधुकर, तूफानी लाल यादव, सुमित आदि ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत पेश किए। मौके पर सूरज कुमार यादव, भाई जयराम सिंह अकेला, विवेक कुमार, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.