मुंगेर, अप्रैल 24 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज ने गुरुवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पिछड़ा-अति पिछड़ा आवासीय विद्यालय पतघाघर, ददरी मौजा डंगरा में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क और रामपुर नहर मोड़ स्थित पर्यटन विभाग के अधूरे भवन का जायजा लिया। पतघाघर आवासीय विद्यालय में छात्राओं एवं शिक्षकों से बातचीत के दौरान प्राचार्य ने पेयजल संकट की जानकारी दी। इस पर डीएम ने पीएचईडी विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा, जिन क्षेत्रों में पानी की दिक्कत थी, वहां योजना शुरू कर दी गई है।डीएम ने बताया कि कई सरकारी भवन जर्जर मिले हैं। यह भी पढ़ें- 19 माह से नहीं हो रहा जर्मन हैंगर आश्रय स्थल के निर्माण का भुगतान पयर्टन विभाग के अधूरे भवन का सौंदर्यीकरण और मेंट...