फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- फर्रुखाबाद। खेत पर खेल रही सात वर्षीय मासूम बच्ची की पम्प सेट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पैलानी उत्तर निवासी रामबाबू सक्सेना अपनी मक्का की फसल में पानी लगाने खेत गए थे। उनके साथ उनकी छह वर्षीय बेटी लवी भी अपने भाई-बहनों पल्लवी, कार्तिक और अनाया के साथ खेत पर मौजूद थी। परिजनों के अनुसार बच्चे खेत के पास जामुन खाने गए थे। इसी दौरान लवी पानी पीने के लिए पम्प सेट के पास पहुंच गई।पानी यह भी पढ़ें- वाटरपार्क में डूबने से बालिका की मौत पीते समय उसकी बनियान पम्प सेट के घूमते पंखे में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ...