लातेहार, जून 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप में सोमवार को पेट्रोल - डीजल खत्म हो गया। वाहन संचालको को काफी दिक्कत हो रही है। वाहन लेकर पम्प पहुंचे कई लोगो को मायूस होकर लौटना पड़ा। हमेशा पम्प में पेट्रोल डीजल खत्म होने से स्पष्ट हो गया है, कि अभी भी पेट्रोल -डीजल की किल्लत बनी हुई है। बता दे कि बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल और ट्रैक्टर आदि वाहनों में दो हजार रुपये का डीजल देने के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन तेल में कटौती करने के बाद भी स्थिति में सुधार नही आ पाई है। तेल के दाम बढ़ने के बाद भी पेट्रोल - डीजल की कमी ने सारी व्यवस्था की पोल भी खोल रही है। पेट्रोल पंप संचालक नवीन अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल - डीजल जल्द मंगाने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...