देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया। हिन्दुस्तान संवाद अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है। पंपों को डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में कटौती की जा रही है। ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उधार देना बंद कर दिया है। दो दिन का स्टाक रहने पर ही पंपों को पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। आपूर्ति में डिमांड के अनुसार 25-30 फीसदी कटौती की जा रही है।जिले में इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तथा दो निजी कंपनियों जियो व नायरा को मिलाकर 210 पेट्रोल पंप हैं। यहां से लोगों को डीजल-पेट्रोल मिलता है। तीन सरकारी कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंपों को मांग के अनुसार डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही थी। कंपनियां अधिक बिक्री दिखाने, अपना मार्केट शेयर बढ़ाने को पेट्रोल पंपों को महीने के मध्य व अंत में उनके टैंक कैपेसिटी के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.