किशनगंज, मार्च 7 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बहादुरगंज प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुख्तार अलिमी ने शुक्रवार को सूबे के पीएचइडी मंत्री संजय कुमार सिंह से पटना में मिल,जिले में पानी प्लांट के संचालकों के लंबित मानदेय की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता को मुख्तार अलिमी ने पीएचइडी विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपते हुए किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड सहित विभिन्न जगहों पर नल जल योजना अंतर्गत स्थापित पानी के टंकी के पम्प संचालकों का लगभग 20 माह से मानदेय लंबित है, पम्प संचालकों को मानदेय नहीं मिलने से पम्प संचालकों के समक्ष विभिन्न तरह की आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...