वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। शहर के युवाओं में संवाद कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द लर्निंग लाउंज की ओर से स्पीक-ए-थॉन 2026 का आयोजन तीन मई को होगा। बनारस की पहली इंटर-स्कूल पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें सात से 16 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस पहल की शुरुआत सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर और द लर्निंग लाउंज की संस्थापक प्रियंका नवलगरिया ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...