पब्लिक स्कूल में चल रहा समर कैंप रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न
आदित्यपुर, मई 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में चल रहा समर कैंप शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जहां छात्रों ने इन पांच दिनों में बिताए अपने-अपने अनुभव को एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस दौरान उनके चेहरे की चमक उनकी खुशी को बयां कर रही थी। छात्रों ने अंतिम दिन खूब मस्ती की। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता, फायरप्लेस कुकिंग आदि अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कैंप यह भी पढ़ें- बोकारो पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का समापन के दौरान प्रतिभागियों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.