मिर्जापुर, मई 20 -- जिगना, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार स्थित एक पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को टीचर का शव टिन शेड के पाइप के सहारे रस्सी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला बाजार निवासी 32 वर्षीय निशांत प्रजापति पुत्र रमाकांत प्रजापति बीते छह वर्षों से पब्लिक स्कूल में अध्यापन व कोचिंग का काम करता था। बगल में ही किराए पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। पत्नी भी इसी पब्लिक स्कूल में अध्यापन करती थी। पत्नी विनीता ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार की शाम को पब्लिक स्कूल में कोचिंग पढ़ाने गए थे। रात में वापस नहीं लौटे। सुबह जब वह पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो पति का रस्सी के सहारे टिन शेड कि पाइप से शव लटक रहा था। पैर फर्स ...