बदायूं, अप्रैल 4 -- परिवहन विभाग द्वरा स्कूली वाहनों के तकनीकी निरीक्षण एवं जांच के लिए एक अप्रैल से शुरू हुआ अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत शुक्रवार के लिए एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने आठ वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा एक पब्लिक पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें स्कूल के संचालकों को अपने स्कूल के वाहन की सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। स्कूली बच्चों के माता-पिता एवं सामान्य व्यक्ति वाहन के संबंध में जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल संचालक द्वारा भरी गई सूचनाओं के सापेक्ष परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की तकनीकी जांच की जा रही है। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सात टीम गठित की गई हैं जो प्रतिदिन स्कूलों में जाकर सभी वाहनों की चेकिंग कर रही हैं और उनकी कमियों को पोर्टल पर अपलोड...