चित्रकूट, दिसम्बर 13 -- चित्रकूट। संवाददाता डीएसओ कमल नयन सिंह ने बताया कि खाद्य तथा रसद विभाग की विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेन पर राशनकार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं की व्यवस्था की गई है। जिसमें आम लोग राशनकार्ड विभाजन, यूनिट स्थानांतरण, राशनकार्ड स्थानांतरण, राशनकार्ड सर्मपण, यूनिट निरस्तीकरण तथा मृत्यु की दशा में राशनकार्ड की मुखिया का नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया कि आवेदक संबंधित इन सेवाओं के लिए अपने राशनकार्ड नंबर तथा राशनकार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आवेदन कर सकेंगे। समस्या का 15 दिन के भीतर सक्षम अधिकारी स्तर से निस्तारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.