पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस हुआ मेडिकल कॉलेज अस्पताल
बहराइच, जून 10 -- बहराइच,संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम यानी पीए सिस्टम से लैस हो गया है। पर्चा दवा काउंटर ओपीडी, इमरजेंसी से लेकर महिला विंग व परिसर के मुख्य स्थानों पर स्पीकर लगाए गए हैं। इससे भीड़-भाड़ वाले समय में मरीजों और उनके तीमारदारों तक जरूरी संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। खासकर चोर व उचक्कों के प्रति तीमारदारों को जानकारी भी समय-समय पर साझा किया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल में बहराइच,गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती से ही नहीं बल्कि सीमा पार नेपाल से भी तमाम मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पूरा परिसर मरीजों व तीमारदारों से भरा रहता है।ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में ही दिक्कत नहीं होती है,बल्कि इमरजेंसी में गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.